InternationalOdd & Weird

89 साल का डॉक्टर धोखे से बना 49 बच्चों का बाप, महिलाओं के साथ चुपके से करता था पाप

नीदरलैंड। जिन दम्पतियों की संतान नहीं होती है अक्सर वो बच्चे की चाहत में आईवीएफ का सहारा लेते हैं, जिससे उनकी सूनी गोद भर जाती है, लेकिन नीदरलैंड के रॉटेरडम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने बच्चे की चाहत में आईवीएफ का रुख करने वाले निसंतान दम्पतियों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, यहां महिलाओं को धोखा देकर एक डॉक्टर कम से कम 49 बच्चों का बाप बन गया। डॉक्टर एक प्रसिद्ध आईवीएफ क्लिनिक चलाता था।

इस क्लिनिक के डॉक्टर ने 49 महिलाओं के प्रेग्नेंसी के लिए अपने स्पर्म का इस्तेमाल किया। यह संख्या बढ़ भी सकता है। जन कारबात नाम के इस डॉक्टर की 2017 में मौत हो गई थी। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि पैरेंट्स को डॉक्टर के डीएनए टेस्ट के रिजल्ट दिए जाएं। जिसके बाद पता चला कि डॉक्टर ने स्पर्म डोनर की जगह अपने स्पर्म का इस्तेमाल किया।

डिफेंस फॉर चिल्ड्रेन नाम की संस्था ने कहा है कि जांच में डॉक्टर के डीएनए से 49 बच्चों के डीएनए मैच हो गए। डॉक्टर का क्लिनिक अब बंद हो चुका है। हैरानी की बात ये भी है कि 89 साल के डॉक्टर ने मौत से पहले कहा था कि वह अब तक 60 बच्चों का पिता बन चुका है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH