EntertainmentUncategorized

खेसारी-काजल के ‘ओढ़नी के रंग हरियार’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज़ से पहले ही हुआ Viral

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवाली की जोड़ी ने कई हिट फ़िल्में दी है। अब दोनों एक साथ एक नए गाने में नज़र आ रहे हैं। गाने का नाम ‘ओढ़नी के रंग हरियार’ है, यह गाना उनके फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है।

4 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को खुद खेसारी ने गाया है। आपको बता दें रिलीज़ से पहले ही यह गाना काफी पॉपुलर हो गया था। गाने में दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है। ये गाना दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का है। दोनों आज कल इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर के अनुसार इसकी कहानी वृद्धाश्रम के आस-पास घूमती है। फिल्म में खेसारी एक वृद्धाश्रम के लिए गुंडों से लड़ते हैं।

खेसारी जो अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं, देखते हैं उनकी इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava