NationalTop NewsUncategorizedमुख्य समाचार

Lok Sabha election 2019: जनसेना MLA मधुसूदन गुप्ता ने गूटी के मतदान केंद्र में EVM तोड़ी, गिरफ्तार, देखें Video

लोकसभा चुनाव 2019 के आज 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गयी है। आज हर नागरिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेकर खुद के लिए सरकार चुनने का दिन है। आज सिर्फ चुनाव के महापर्व का ही दिन नहीं है बल्कि आंध्र प्रदेश के लिए भी बड़ा दिन है।

आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य में गुरुवार को पहली बार लोकसभा की 25 एवं विधानसभा की 175 सीटों पर चुनाव सुबह सात बजे शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले के गूटी में एक मतदान के में जनसेना MLA मधुसुधन गुप्ता ने मतदान केंद्र में घुसकर EVM उठाकर फेंक दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जनसेना कैंडिडेट को गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों से मिल जानकारी के अनुसार गुट्टी में मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने आए गुप्ता मशीन पर ठीक से विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के नाम नजर नहीं आने केकारण मतदान कर्मचारियों से नाराज थे। जिस वजह से उन्होंने ईवीएम को उठाकर फर्श पर फेंक दिया। इस घटना में मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गुप्ता को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava