Sports

एयरपोर्ट पर साक्षी के साथ धोनी ने किया ऐसा काम, जानकर आपको भी होगा गर्व

नई दिल्ली। इस समय पूरे भारत पर आईपीएल का खुमार छाया हुआ है। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल धोनी इस समय अपने प्रदर्शन को लेकर नहीं बल्कि किसी और कारण से चर्चा में हैं।

दरअसल धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग जमकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही अगर आप भी ये तस्वीर देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि महेंद्र सिंह धोनी भी सामान्य ज़िंदगी जीने में विश्वास करते हैं।

धोनी ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर डाली है जिसमें धोनी और उनकी पत्नी बैगपैक पर सिर रखकर फर्श पर सोते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीर एयरपोर्ट की। तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। धोनी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “आईपीएल के समय की आदत पड़ जाने के बाद ये होता है जब आपकी फ्लाइट सुबह जल्दी होती है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH