Regional

लेडी टीचर को FB पर हुआ लड़के से प्यार, बनाने लगे संबंध, फिर एक दिन लड़के ने कर दिया पाप

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। आए दिन हमें अखबारों में फेसबुकिया इश्क की ख़बरें पढ़ने को मिलती रहती हैं। इनमें से कई प्रेम कहानियों का अंजाम काफी बुरा होता है। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामना आया है। जहां एक महिला संगीत टीचर को फेसबुक पर एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों के बीच संबंध भी बन गए, लेकिन लड़के के मन में तो कुछ और ही चल रहा था।

उसने युवती को पैसों के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब लड़की ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल दीं। यही नहीं युवती से शादी के वादे से भी मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने 26 साल के युवक को अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान किशन के तौर हुई है।

मामला आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है। युवती एक स्कूल में संगीत शिक्षिका है। वह जहांगीर पुरी क्षेत्र में रहती है। साल 2017 में उसकी दोस्ती आरोपी से हुई। शादी की बात पर दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। उसी साल अक्टूबर में आरोपी ने युवती को लॉज में बुलाया। जहां उसके साथ रिलेशन बनाए। आरोपी उसे शादी का सपना दिखा लंबे समय तक ऐसा करता रहा।

एक दिन उसे दोस्त से पता चला कि उसकी फेक आईडी बनाकर किसी से इंस्टाग्राम पर उसकी कुछ अश्लील फोटोज डाला दी है। यह सुनकर पीड़िता शॉक्ड रह गई। उसने रविवार को आदर्श नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी वो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH