Regional

घोड़े पर सवार होकर 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने निकली छात्रा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्रा घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाती हुई दिखाई दे रही है। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्र के इस वीडियो को शेयर किया है।

दरअसल महिंद्रा ने यूजर मनोज कुमार के ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें मनोज ने लिखा है- यह वीडियो क्लिप मेरे व्हाट्सऐप पर आया जिसमें केरल स्थित त्रिसूर में एक लड़की 10वीं बोर्ड की परीक्षा घोड़े पर सवार हो कर देने जा रही है। महिंद्रा ने इस ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है- ‘शानदार! यह क्लिप वायरल होनी चाहिए। यह भी अतुल्य भारत है।’

उन्होंने लिखा- ‘क्या त्रिशूर में कोई इस लड़की को जानता है? मुझे अपनी स्क्रीन सेवर के रूप में उसकी और उसके घोड़े की तस्वीर चाहिए। वह मेरी हीरो है। उसके स्कूल जाने के दृश्य ने मुझे भविष्य के लिए आशावादी कर दिया।’ छात्रा के इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी देख और शेयर कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH