Uncategorized

10 साल छोटे लड़के से हुई महिला टीचर की दोस्ती, बनाने लगे संबंध, फिर एक ‘पाप’ कर गया लड़का

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक ने प्रेमिका द्वारा शादी की जिद करने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक महिला से दस साल छोटा है। महिला का अपने पति से तलाक हो गया था जिसके बाद उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये अपने से दस साल छोटे युवक से हो गई। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे।

 

इसके कुछ दिनों बाद महिला ने अपने प्रेमी से शादी की बात कही, जिसे सुनकर वो भड़क गया। युवक किसी भी कीमत पर अपने से दस साल बड़ी महिला से शादी नहीं करना चाहता था। जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव मुरादनगर में गंग नहर फेंक दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले गाजियाबाद के कविनगर इलाके में रहने वाली गीतिका नाम की स्कूल टीचर संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। जिसके बाद गीतिका का शव गाजियाबाद के मुरादनगर में गंग नहर से बरामद किया गया।

पुलिस गीतिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखे जाने के बाद से ही उसकी तलाश में जुट गई थी। गीतिका के फोन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस का सबसे पहला शक दीपक पर ही गया और आखिरकार उसे गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि गीतिका का कुछ समय पहले अपने पति से तलाक हो गया था और पति से अलग होने के बाद उसे मोटी रकम अपने पति की ओर से बतौर मुआवजा मिली थी। उस दौरान पति से अलग होने के बाद गीतिका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये दीपक से हुई, जो एक नामी कंपनी में काम करता है। उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे।

वक्त बीतने के साथ ही गीतिका ने दीपक से शादी करने की बात कही। 25 साल का दीपक अपने से 10 साल बड़ी प्रेमिका से शादी नहीं करना चाहता था। गीतिका के ज्यादा जोर देने के चलते दोनों के बीच झगड़े होने लगे। दीपक इस बात को लेकर इतना तनाव में आ गया कि उसने 10 मार्च की शाम को राज नगर एक्सटेंशन के उस फ्लैट में जाकर गीतिका का कत्ल कर दिया जहां यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसके बाद दीपक ने बड़े पैकेट में गीतिका की लाश को डाला और बड़े बैग में बंद कर उसे गंग नहर में ठिकाने लगा दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH