मुंबई। सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सर्वशी रौतेला बोनी कपूर के साथ नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में उर्वशी बोनी कपूर के सतह पोज दे रही हैं, लेकिन इसी दौरान ऐसा वाकया हो गया जो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। दरअसल पोज़ देते हुए बोनी कपूर उर्वशी रौतेला ली कमर के नीचे हाथ मारते हैं। बोनी कपूर को उनकी इस हरकत के कारण सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
कुछ यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या बोनी कपूर ने वाकई उर्वशी रौतेला के पीछे हाथ मारा या फिर उनसे ऐसा गलती से हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद उर्वशी ने यूजर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने अपने टि्वटर वॉल पर लिखा कि भारत के एक मशहूर अखबार ने इस खबर को जगह दी है। तुम लोग अब महिला सशक्तिकरण और आजादी की बात मत करना। तुम लोगों को ये भी नहीं पता है कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है।उर्वशी के इस ट्वीट से साफ पता चलता है कि वह यूजर्स के ट्रोल करने से काफी नाराज हैं।
उर्वशी रौतेला को आखिरी बार ‘हेट स्टोरी 4’ में देखा गया था। विशाल पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म में विवान भाटेना, करण वाही, गुलशन ग्रोवर और इहाना ढिल्लों भी लीड भूमिका में थे। उर्वशी रौतेला अब अपकमिंग फिल्म ‘पागलपंती’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की इन दिनों लंदन में शूटिंग चल रही है।