Regional

दहेज़ के लिए महिला को 2 साल तक रखा भूखा, वजन रह गया था 20 किलो, तोड़ा दम

कोल्लम। केरल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां दहेज़ की मांग न पूरी होने पर एक महिला को पिछले दो साल से भूखा रखा जा रहा था। उसका वजन मात्र 20 किलो रह गया था। आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का जब पोस्टमार्टम हुआ तो पुलिस को इस बात का पता चला।

मिली जानकारी के मुताबिक़, थुशारा नाम की महिला की शादी 2013 में चंदू से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला को दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। थुशारा के परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे, वे चुका न सके। इस पर थुसारा का अपने परिजनों से मिलना या बात करना बंद कर दिया गया। चंदू और उसकी मां ने पूछताछ में बताया के वे थुशारा को सिर्फ शक्कर का पानी और भीगा चावल खाने को देते थे। इसी दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए।

बीती 21 मार्च को थुशारा को बेहोशी की हालत में तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसे रिश्तेदारों की शिकायत पर चंदू और उसकी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोप है कि मां-बेटा काला-जादू भी करते थे। उन्होंने अपने घर को टिन की दीवारों से घेरकर बाकी दुनिया से अलग कर रखा था। चंदूलाल के बहन-बहनोई पर भी थुशारा को प्रताड़ित करने का आरोप है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH