साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी रचाई। एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों बेहद खुश हैं। निक-प्रियंका एक दूसरे के लिए प्यार जताने और दिखाने में कभी पीछे नहीं रहते।हाल ही में निक अटलांटा में स्टेज परफॉरमेंस कर रहे थे। उनके साथ देसी गर्ल प्रियनक चोपड़ा जोनास भी मौजूद थीं। परफॉर्म करते हुए निक ने प्रियंका की ओर इशारा करते हुए अपने प्यार का इस कदर इज़हार किया कि प्रियंका ब्लश करने लगी।
निक ने परफॉरमेंस देते हुए प्रियंका को साइन लैंग्वेज में ‘आई लव यू’ कहा और फिर प्रियंका उन्हे चीयर करती नजर आई। उन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा और निक के साथ पूरा जोनस परिवार भी अटलांटा में उनकी परफॉरमेंस केवक़्त मौजूद थे। यहां जोनस भाईयों का म्यूजिक कॉन्सर्ट था। प्रियंका वीडियो में काफी खुश नजर आ रही है। एक फोटोग्राफ को प्रियंका ने शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरा पहला #जोनस ब्रदर्स शो।’इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह वीडियो और फोटो मियामी वैकेशन की फोटोग्राफ भी काफी वायरल हुई थी। वहीं प्रियंका के बॉलीवुड वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म ‘स्काई इज़ पिंक’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सोनाली बोस निभाने वाली हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नज़र आएंगी।