EntertainmentInternational

निक-प्रियंका ने फैंस पर फेंका केक, यूज़र्स ने उडाया मज़ाक कहा-ओवर एक्टिंग की दुकान, VIDEO VIRAL

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने पति निक जोनास और ससुरालवालों के साथ मियामी में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब कुछ और नई तस्वीर और वीडियो सामने आई है जिसमे निक और प्रियंका मियामी में स्टीव अओकी के कॉन्सर्ट में पहुंचे हैं। निक- प्रियंका के साथ इन तस्वीरों में जो जोनस, सोफी टर्नर नजर आ रहे हैं।बता दें कि स्टीव अओकी कॉन्सर्ट हीरो हैं। इनके कॉन्सर्ट ज़रा हटके होते हैं। स्टीव अओकी के कॉन्सर्ट बहुत ही मशहूर हैं क्योकि कॉन्सर्ट में ऑडियंस के ऊपर केक फेंका जाता है। ऐसा ही कुछ मियामी में हुए कॉन्सर्ट में हुआ जिसमे निक और देसी गर्ल शामिल हुए। पार्टी में प्रियंका बेहद मस्ती के मूड में नजर आईं और उन्होंने खूब हंगामा किया।

सामने आई वीडियो में प्रियंका और निक ऑडियंस पर केक फेंक रहे है। वीडियो में देख सकते है कि प्रियंका निक को इशारा कर रही है कि उनको ये केक किस साइड फेंकना। ये वीडियो बहुत ही मजेदार है। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है प्रियंका बेहद मस्ती के मूड में हैं।

प्रियंका को देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने कहा- ‘जब से प्रियंका हॉलीवुड गई है ओवर एक्टिंग की दुकान बन गई है’। एक अन्य ने कमेंट किया- ‘किसी के पास खाने को नहीं है और ये केक फेंक रही है’। एक यूजर ने लिखा- ‘बेकार में केक को वेस्ट किया, गरीबों में बांट देते’।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava