बिग बोस प्रतिभागी नोरा फतेही इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डांस से धमाल मचा रही हैं। नोरा फतेही न सिर्फ अपने डांस नंबर्स से दिल जीत रही हैं, बल्कि आने वाले समय में वे कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।
हाल ही में नोरा का एक डांस वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत रही हैं। नोरा फतेही के इस डांस वीडियो ने कहर बरपा दिया है। यह वीडयो एक इवेंट का है, जहां नोरा फतेही धमाल मचा रही हैं। उन्होंने इस दौरान अपने डांस से लाखों लोगों को अपना कायल बना लिया। नोरा फतेही के डांस को देख लोग मोबाइल कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे थे।
अपनी बैली डांस के लिए मशहूर नोरा ने जमकर अपनी अदाओं का जादू बिखेरा। उन्होंने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते ही कुछ ही घंटो में ही इसे 8 लाख 46 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा फतेही के डांस परफॉर्मेंस को देखने लाखों लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। लोग उनके एक झलक के लिए बेताब हो रहे थे।नोरा फतेही वैसे भी अपने डांस के लिए ही पहचानी जाती हैं और उन्होंने ‘बाहुबली’ और ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’ सॉन्ग से जमकर सुर्खियां लूटी हैं। नोरा फतेही बिग बॉस में भी आ चुकी हैं। लेकिन नोरा फतेही के हाथ बॉलीवुड में दो बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं। नोरा फतेही सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत में नजर आएंगी जिसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। नोरा फतेही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर में भी नजर आएंगी।