Entertainment

शादी के चार महीने बाद ही रणवीर ने किया बड़ा खुलासा, कहा-दीपिका मेरे साथ ये सब करती हैं

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक माने जाते हैं। साल 2018 में दोनों ने बड़ी धूम धामसे शादी की। इसके बाद से ही ये दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद से यह दोनों एक-दूसरे की आदतों के बारे में भी काफी खुलासे करते रहते हैं। अब रणवीर सिंह ने दीपिका और अपनी एक आदत का खुलासा किया है। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया है कि दीपिका काफी सख्त मिजाज वाली हैं। उन्होंने कहा- ‘दीपिका को मेरा घर से देर तक बाहर रहना और खाना खाए बिना घर से निकलना दोनों ही बातें पसंद नहीं है। इन सब चीजों को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाती है।’ रणवीर ने उनके इस रवैया का कारण भी बताया है।रणबीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दीपिका से बहुत कुछ सिखा है। रणबीर ने बताया कि शॉपिंग के समय दीपिका उनको कहती रहती हैं हर चीज़ के बारे में पता करो कितने की है। इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका से जुड़ी कई बातें बताईं।हाल ही में दीपिका पादुकोण कालंदन के म्यूजियम मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू बनाया गया है। दीपिका ने पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण के साथ इस वैक्स स्टैच्यू के अनावारण समारोह में लंदन पहुंचकर हिस्सा लिया। अभिनेत्री की इस प्रतिमा का नाम ‘द स्चैच्यू ऑफ परपज’ रखा गया है।वहीं दीपिका और उनके स्टैच्यू की तस्वीर को रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा- ‘डीपी 2.0 ओरिजिनल वाली तो मेरे पास है।’ पति के इस मजाकिया कैप्शन पर दीपिका ने भी बड़े ही अलग अंदाज में उन्हें जवाब दिया। अभिनेत्री ने रिप्लाई में लिखा- ‘अब तुम्हें अच्छे से पता है कि जब तुम्हें मेरी ज्यादा याद आएगी तो कहां जाना है।’ दीपिका और रणवीर के फैंस उनके इस मजाकिया अंदाज को काफी पसंद किया।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava