Top NewsUttar Pradesh

अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, रामपुर से आज़म खान को बनाया गया प्रत्याशी

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ेंगे जबकि रामपुर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के पहले ही संकेत दे दिए थे। अखिलेश ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अगर आजमगढ़ की जनता चाहेगी तो मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा।”

बता दें कि यूपी में सपा, बसपा और आरएलडी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के तहत सपा को 37 सीट, बीएसपी को 38 सीट और आरएलडी 3 सीट को तीन सीटें मिली हैं।

वहीं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव फिर से कन्नौज से चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी, धर्मेन्द्र यादव बदायूं से और अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH