NationalTop News

कैराना से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका का टिकट कटा, प्रदीप चौधरी पर पार्टी ने जताया भरोसा

लखनऊ| बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची शनिवार को जारी कर दी। कैराना से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काटकर प्रदीप चौधरी को टिकट दिया गया है।

प्रदीप चौधरी गंगोह विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। इसके अलावा पार्टी ने बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत को टिकट दिया है। सूत्रों के अनुसार, कैराना उपचुनाव में हार की वजह से मृगांका सिंह का टिकट काट कर प्रदीप चौधरी को दिया गया है।

गौरतलब है कि कैराना से 2014 में मोदी लहर में इस सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनके निधन के बाद 2018 में हुए उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह रालोद की उम्मीदवार तबस्सुम हसन से हार गई थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH