NationalTop Newsमुख्य समाचार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों की 56 दिग्गज शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम के द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मानित किया। इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 शख्सियतों में से 56 लोगों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।

आपको बता दें कि पद्मश्री अवार्ड सिनेमा, म्यूजिक, आर्ट के क्षेत्र से जुड़े सबसे प्रतिष्ठित लोगों को दिया जाता है। वहीं बाकी बचे लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नई दिल्ली में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर को पद्मभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया। उनकी पत्नी भारती नैयर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

पद्म भूषण सम्मान पाने वालों में इस बार दक्षिण के मशहूर अभिनेता मोहनलाल भी शामिल रहे। मोहनलाल को कला क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह अवॉर्ड मिला।सरदार सुखदेव सिंह ढींढ़सा को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण अवॉर्ड दिया। ढींढ़सा राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और राजनीति और समाजसेवा का उन्हें लंबा अनुभव है। 11 मार्च को 56 विजेताओं को सम्नानित किया गया, ढींढ़सा भी उनमें से एक हैं।

एक्टर, डांसर, और डायरेक्टर रहे विश्व प्रसिद्ध प्रभु देवा को भी पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन  को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल एवं ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को भी पद्मश्री सम्मान खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

पहलवान बजरंग पुनिया को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

भारतीय तालवादक आनंदन शिवमणि को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया है।

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) के वैज्ञानिक नम्बि नारायणन को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

प्रसिद्ध लोकगायिका तीजन बाई को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

दिवंगत अभिनेता कादर खान (मरणोपरांत) को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बोम्बायला देवी लैशराम को तीरंदाजी के लिए सम्मानित किया गया।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

कला, संगीत और तबले में निपुड़ स्वपन चौधुरी भी हुए सम्मानित।

एक्टर मनोज बाजपेयी को भी मिला सम्मान।

एमडीएच के मालिक, व्यापार और उद्योगपति महाशय धर्मपाल गुलाटी भी हुए सम्मानित।

पर्वतारोही बछेंद्री पाल को भी मिला सम्मान।

 

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava