NationalTop Newsमुख्य समाचार

भारतीय तटरक्षक बल ने बुझाई जहाज में लगी आग, 30 नाविक और 16 वैज्ञानिक थे सवार

भारतीय तटरक्षक बल के विक्रम जहाज और शूर ने सागर संपदा नाम के जहाज पर लगी भीषण आग को बुझा दिया है। इस जहाज में चालक दल के 30 सदस्य और 16 वैज्ञानिक सवार थे। यह घटना कर्नाटक के मंगलूरू तट पर कल रात को घटी थी। इस जहाज को अब मंगलूरू बंदरगाह पर वापस लाया जा रहा है। यह जानकारी भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने दी है।

तटरक्षक बल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल रात सागर संपदा जलपोत में आग लग गई। दुर्घटना के समय जलपोत मंगलुरु तट पर ही खड़ा था। सूचना मिलते ही तटरक्षक बल के दो जहाज विक्रम और शूर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्घटनाग्रस्‍त जहाज को अब मंगलुरु पोर्ट की ओर भेजा जा रहा है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava