NationalTop Newsमुख्य समाचार

BREAKING: आंध्रः नहीं रहे YSR नेता वाईएस विवेकानंद रेड्डी, हार्ट अटैक से निधन, पार्टी में शोक की लहर

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाई.एस.विवेकानंद रेड्डी का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस बात की जानकारी स्वयं वाई।एस।विवेकानंद रेड्डी के परिवार ने दी।

बताया जा रहा है कि वह उस समय अपने पुलिवेंदुला स्थित आवास पर थे जब उनके हृदय गति से रुकने से निधन हो गया वाई.एस.विवेकानंद बता दें वह लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।विवेकानंद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी व एक बेटी है।वह कडपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1999 व 2004 में सांसद निर्वाचित हुए। वह आंध्र प्रदेश विधानसभा के दो बार (1989, 1994) में पुलिवेंदुला से निर्वाचित हुए।विवेकानंद आंध्र प्रदेश विधानसभा परिषद के लिए 2009 में निर्वाचित हुए और किरण कुमार रेड्डी सरकार में कृषि मंत्री रहे।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava