Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने निक की एक्स गर्लफ्रेंड पर कसा तंज, सुनकर उड़े माइली साइरस के होश

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने भाई के रोका सेरेमनी और आकाश अंबानी की शादी अटेंड करने के लिए भारत आई थीं। अब वो यूएस लौट चुकी हैं। ससुराल पहुंचते ही निक ने प्रियंका को एक शानदार कार गिफ्ट की। जिसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कार के साथ फोटो शेयर की।

प्रियंका चोपड़ा और निक एक बार फिर एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं। ये वजह हैं निक की एक्स गर्लफ्रेंड और हॉलीवुड एक्ट्रेस माइली साइरस। प्रियंका से शादी से पहले निक और माइली साइरस एक-दूसरे को डेट कार रहे थे। दरअसल हाल ही में माइली ने निक को इंस्टा पर अपनी एक फोटो भेजी।

इस फोटो में माइली और उनकी छोटी बहन नजर आ रही हैं जिसमें माइली ने जोनस ब्रदर की टीशर्ट पहनी हुई है। जिसे देखने के बाद निक ने उस पर कमेंट किया और लिखा कि ये तस्वीर बहुत हॉट है। इसके बाद माइली ने निक के रिप्लाई के साथ स्क्रीनशॉट लेकर वो फोटो अपनी टाइमलाइन पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब आपके एक्स को पता हो कि ये पुरानी फोटो हॉट है।’

जब प्रियंका ने देखा कि उनके पति अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ चैट कर रहे हैं। तब उनका रिएक्शन देखने लायक था। माइली के पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रियंका ने लिखा ‘हाहाहा, हबी सही है।’ ये कमेंट करके कही न कही प्रियंका ने माइली को बता दिया कि निक अब उनके पति हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH