InternationalOdd & WeirdOther News

अमेरिका में आया भूचाल, लोगों का नहीं रहा इंसानों पर विश्वास, इस शहर ने बनाया बकरी को मेयर

अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब किसी इंसान को छोड़कर खुद इंसानों ने एक जाणार को अपने शहर के मेयर का दर्जा दिया है। एक शहर के मेयर पर उस शहर और वहां के लोगों की रेस्पॉन्सिबिल्टी होती है ऐसे में एक बकरी को अपने शहर का मेयर चुनना वाकई हैरत करने वाला है।अमेरिका के वर्मोन्ट के फेयर हैवेन टाउन में लोगों ने चुनाव में एक बकरी को मेयर चुना है। पहली बार किसी पालतू जानवर को शहर का मेयर बनाया गया है। मेयर बनी नूबियन बकरी 3 साल की है। 2500 लोगों की आबादी वाले कस्बे को उम्मीद है कि तीन साल की बकरी उनके लिए काम करेगी। बकरी का नाम लिन्कोन है, जो 13 वोट के साथ जीत गई। जबकि 10 वोट के साथ सैम्मी नाम का कुत्ता दूसरे स्थान पर रहा। अन्य सभी कैंडिडेट को कुल 30 वोट मिले।टाउन मीटिंग डे के मौके पर बकरी को मेयर के लिए चुना गया। मंगलवार को बकरी ने मेयर का पद संभाल लिया। 16 पालतू जानवरों के बीच बकरी का चुनाव किया गया था। अन्य जानवर कुत्ते और बिल्ली थे। फेयर हैवेन में करीब 2500 लोग रहते हैं, यहां कोई इंसान मेयर नहीं है। टाउन मैनेजर ने कहा कि उन्होंने उत्तरी मिशिगन के बारे में ऐसा ही कुछ सुना था, इसके बाद उन्हें लगा कि स्थानीय प्लेग्राउंड के लिए फंड जुटाने का ये अच्छा तरीका हो सकता है।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava