InternationalNationalTop News

महिला दिवस पर Air India की अनोखी पहल, महिलाओं के हाथ में दी 52 उड़ानों की कमान

आज अंतर्राष्टीर्य महिला दिवस है और पूरी दुनिया में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन महिला सशक्तिकरण और दुनियाभर ही महिलाओं को सम्मान देने का दिन है। एयर इंडिया ने भी महिलाओं के सम्मान के लिए महिला दिवस पर एक अहम पहल की है। एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 52 उड़ानों की कमान पूरी तरह से आज के दिन महिलाओं के हाथ में दे दी है। इसके घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ानों के फेरे का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा। एयर इंडिया इन 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बी787 ड्रीमलाइनर और बी777 विमानों को लगा रही है।

इन उड़ानों में दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लदंन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-न्यूयॉर्क, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली न्यूयॉर्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को मार्ग की उड़ानें शामिल हैं। एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने सभी महिला चालक दल के सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava