BusinessOther News

International Women’s Day 2019: मिलिए भारत की सबसे अमीर महिला से, 6.6 बिलियन डॉलर की है मालकिन

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, आज दुनिया की महिलाएं हर क्षेत्र में किसी पुरुष से काम नहीं है, वह लगातार तरक्की कर रही हैं। फिर चाहे बॉलीवुड हो, खेल हो, या राजनीती। महिलाओं से उद्योग जगत भी अछूता नहीं है। व्यापार में महिलाओं ने प्रगति की है और पुरुषों के कंधे से कन्धा मिलकार खड़ी हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे भारत की सबसे अमीर महिला की, जिन्होंने व्यापार जगत में खास कीर्तिमान हासिल किया है।

 

आपको बता दें कि एशिया की सबसे अमीर महिला भारत में निवास करती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे अमीर महिला और उद्योग जगत में कीर्तिमान हासिल करने वाली सावित्री जिंदल है। सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप की कंपनी की मालकिन हैं। जिंदल ग्रुप स्टील, पॉवर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम कर रहा है। वह दिवंगत उद्ममी ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं और जाने-माने उद्योगपतियों सज्जन और नवीन जिंदल की मां हैं।साल 2005 में ओपी जिंदल का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन होने के बाद जिंदल ग्रुप की कंपनियों को उनके 4 बेटों में बांटा गया था और वो स्वतंत्र रूप से उन्हें चलाते हैं। इस ग्रुप की सबसे बड़ी संपत्ति की देखरेख उनके बेटे सज्जन जिंदल करते हैं, जिनके अधीन जेएसडब्ल्यू स्टील है। ओम प्रकाश जिंदल भारत के इस्पात उद्योग के एक बड़े कारोबारी और राजनीतिज्ञ थे।68 साल की सावित्री जिंदल ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था जिसके बाद वह हरियाणा सरकार में विधायक और मंत्री रह चुकी है।आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 6.6 बिलियन डॉलर (7 मार्च 2018) है और सावित्री जिंदल एंड फैमिली दुनिया के अरबपतियों की सूची में 290वें स्थान पर है। वहीं भारत के सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम 14वें स्थान पर आता है। साल 2014 में सावित्री जिंदल हिसार सीट पर बीजेपी के डॉ। कमल गुप्ता से 13,646 मतों से हार गई थीं। जिंदल को एशिया की भी सबसे धनी महिला बताया जाता है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava