EntertainmentInternationalLifestyleOther News

बाथटब में बैठकर प्रियंका ने निक के साथ किया कुछ ऐसा कि Video हो गया Viral

इंटरनेशनल स्टार हमारी ‘देसी गर्ल’ यानी प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने नए एक्सपेरिमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने वाली पीसी ने हॉलीवुड में काफी नाम कमाया है।

प्रियंका ने बतौर सिंगर हॉलीवुड में शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने विदेश में अपना परचम लहरा दिया। सिंगर के बाद प्रियाना ने ‘क्वांटिको’ सीरीज़ में भी काम किया, फिर वो प्रोडूसर भी बन गयी। एक शिखर पर पहुंचने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस से शादी की।शादी के बाद प्रियंका और निक की कई लविंग तस्वीरें सामने आईं। वहीं कपल अब एक-दूसरे के प्रोफेशनल फ्रंट में भी मदद कर रहा है। निक जोनस संग शादी के बाद उनकी फिल्म ‘Isn’t it Romantic’ रिलीज हुई है, और अब उनका एक और बड़ा प्रोजेक्ट Jonas Brothers का वीडियो ‘Sucker’ रिलीज हो गया है।

आपको बता दें यह पहला ऐसा वीडियो है जिसमें प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स के साथ काम किया है।

इस वीडियो में प्रियंका के अलावा निक, जो, डेनियल और सोफी भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सोफी ने ‘गेम आॅफ थाॅर्न्स’ में भी अभिनय कर चुकी हैं। हालांकि वीडियो की सबसे खास बात ये है कि इसमें निक-प्रियंका पहली बार साथ अभिनय करते दिखे हैं।

हाल ही में प्रियंका ने म्युजिक वीडियो रिलीज के पहले की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बाथटब में बैठी दिख रही हैं और फोम से उनका पूरा शरीर ढका हुआ है। इन फोटोज में प्रियंका काफी हाॅट लग रही हैं। मालूम हो फोटोशूट के दौरान वहां प्रियंका के साथ निक भी मौजूद थे।शूट ख़तम होते ही प्रियंका बाथटब से बाहर आईं और निक ने उन्हें अपने गले से लगा लिया। निक कटने केयरिंग हसबैंड हैं ये तो प्रियंका की साझा की हुई तस्वीरों से साफ जाहिर होता है।वीडियो के फोटोशूट के शूट के बाद निक प्रियंका को पूरा सपोर्ट करते नज़र आ रहे हैं और उन्हें टाॅवल ओढ़ाते हुए दूसरी और ले जा रहे हैं। निक का ये रवैया देख हर लड़की उनके जैसा पति ही अपने जीवन में चाहने लगी है। निक के इस सपोर्ट और लविंग, केयरिंग नेचर के लिए प्रियंका ने कैप्शन लिखा, ‘निक से अच्छा पति कोई हो ही नहीं सकता।’

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava