EntertainmentTop News

‘हंसी का पिटारा’ और ‘करो टेंशन का दि इंड’ जैसे कमैंट्स के साथ सिनेमाघरों में छायी ‘Total Dhamaal’

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर मूवी टोटल धमाल 22 फ़रवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर जैसे ज़बरदस्त सितारे हैं।ये धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी से अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अजय देवगन पहली बार जुड़े हैं। आपको बता दें अनिल कपूर और धक् धक्टो क्वीन माधुरी डिस्ट 19 साल बाद एक साथ परदे पर नज़र आने वाले हैं।

टोटल धमाल के रिलीज़ के पहले ही इस फिल्म का बज बन गया था। सोशल मीडिया पर मूवी को खूब पसंद किया जा रहा है। टोटल धमाल का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद लोगो का अच्छा रिस्पांस दिख रहा है।

लोग इसे साल की सबसे बड़ी एंटरटेनर फिल्म और टोटल पैसा वसूल बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त एंटरटेनर, ब्लॉकबस्टर, हिट, हंसी का पिटारा, करो टेंशन का दि इंड, देखो टोटल धमाल जैसे कमेंट्स मिल रहे हैं।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि टोटल धमाल फर्स्ट डे करीब 15 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava