InternationalTop Newsमुख्य समाचार

देखो नया चांद नज़र आया! वैज्ञानिकों ने नाम रखा Hippocamp, मिला Neptune के पास

वैज्ञानिकों ने सालों की महनत के बाद नेपच्यून के पास रहस्यमय चांद खोज निकाला है। जैसा की सब जानते हैं नेपच्यून सोलर सिस्टम का 8वां ग्रह है, इसे चौथा सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। यहां हाइड्रोजन, हीलियम और मीथेन गैस पाई जाती है। SETI नाम की संस्था (सेटी इंस्टिट्यूट इन माउंटेन व्यू ) ने इस चांज की खोज की है। इस नए चांद का नाम हिप्पेकैंप (Hippocamp) रखा गया है। SETI वायुमंडल में चीजों के बारे में खोज करती है। हालांकि हिप्पेकैंप (Hippocamp), चांद से काफी छोटा है। नेपच्यून में एक नहीं बल्कि 13 चांद हैं।

नेपच्यून का एक चांद प्रोटियस भी है जो इस गृह का सबसे बड़ा चांद माना जाता है। हिप्पेकैंप प्रोटियस (Proteus) के काफी करीब है। नेपच्यून के नए चांद का साइज करीब 18 मील है। वैज्ञानिकों मानना है कि हिप्पेकैंप (Hippocamp) प्रोटियस (Proteus) का टूटा हिस्सा ही हो सकता है, ये इससे बहुत करीब है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कॉमेट प्रोटियस से टकराया होगा और टूटकर नया चांद बन गया होगा। हिप्पेकैंप काफी ठंडा है। नेप्च्यून का सबसे बड़ा चांद प्रोटियस भी काफी ठंडा है।सेती इंस्ट्रिट्यूट इन माउनटेन व्यू के मार्क शोवॉल्टर ने बताया कि उनके लिए पहले हिप्पोकैंप को यह समझ पाना मुश्किल लेकिन ये प्रोटियस से काफी छोटा है.’ प्रोटियस और हिप्पोकैंप की बीच की दूरी 7,500 मील (12,070 किलोमीटर से ज्यादा) है। इस अध्ययन में  Seti के एम. शोवॉल्टर और आर. फ्रेंच, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के आई.डी पैटर, नासा एम्स रिसर्च सेंटर के जे. लिसॉअर शामिल थे.

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava