NationalTop News

हिमाचल प्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आए 11 जवान, एक शहीद, पांच की तलाश जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आईटीबीपी और सेना के कुल 11 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं। हालांकि इनमें से एक जवान की मौत हो गई है जबकि पांच जवानों को बचा लिया गया है। पांच अन्य जवानों को बचाने के लिए आर्मी, आईटीबीपी और बीआरओ के 250 जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर गोपाल चंद ने बताया कि शहीद जवान की पहचान रमेश कुमार के तौर पर हुई। वह हिमाचल में बिलासपुर जिले के घुमरपुर गांव के रहने वाले थे। गोपाला चंद ने बताया कि उन्हें घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

एवलांच की चपेट में आए सभी जवान जम्मू-कश्मीर राइफल्स के थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य में जुटे आईटीबीपी और पुलिसबल को सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, सेना के 11 जवान सुबह तिब्बत सीमा के पास नमज्ञा पहाड़ी क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन ठीक करने गए थे। इसी दौरान शिपकिला के पास हिमस्खलन हुआ। अंधेरा और ठंड ज्यादा होने के कारण आईटीबीपी और पुलिस को रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH