InternationalTop News

भारतीय साइबर आर्मी की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक, हैक की 200 से ज्यादा वेबसाइट्स

]नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जहां पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है वहीँ भारत की साइबर आर्मी भी पूरी ले में है। भारत की साइबर आर्मी ने पाकिस्तान पर तगड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है।

हैकर्स ने पाकिस्तान के 200 से ज्यादा वेबसाइट को हैक कर संदेश दिया है। इसमें पाक की आधिकारिक वेबसाइट भी शामिल है। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि भारतीय साइबर आर्मी ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया है। इससे कराची हो या इस्लामाबाद सब जगह अधिकारियों में भगदड़ मच गई है।

बता दें वेबसाइट टीम आई-क्रू द्वारा हैक की गई है। वेबसाइट हैक करके उस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। उसमें भारतीय सेना का विमान उड़ान भरते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं पेज पर लिखा- “हम 14/02/2019 कभी नहीं भूलेंगे। उन वीर जवानों को समर्पित जिन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान की बाजी लगा दी। हम माफ कर दें? हम भूल जाएं? भारत कभी नहीं भूल सकता! आपके अनुसार… देशभक्ति= युद्ध=जिहाद=शिट।”इस तरह का साइबर हमला पाकिस्तान के इतिहास में सबसे बड़ा साइबर हमला है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH