NationalTop News

मोदी सरकार करने जा रही जवानों की ताकत में इजाफा, खरीदेगी 72,400 असॉल्ट राइफल

नई दिल्ली। देश के जवानों की ताकत में जल्द इजाफा होने वाला है। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका ने 72,400 नई असॉल्ट राइफल खरीदने पर करार किया है। ये हथियार फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत खरीदे जाएंगे। सुरक्षा बलों के असाल्ट राइफल ऐसे समय खरीदे जा रहे हैं जब रॉफेल डील पर भारत में सियासत गर्म है और रॉफेल रक्षा सौदे को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है।

अमेरिकी कंपनी सिग सौर 7.62 गुणा 51 मिमी की बंदूकों की आपूर्ति करेगी। इनकी इंसास 5.56 गुणा 45 राइफल्स की जगह पर तत्काल जरूरत है। भारतीय थल सेना के जवान इंसास राइफल्स पर प्रमुख रूप से निर्भर हैं। इसकी खरीद फास्ट ट्रैक प्रोक्यूरमेंट (एफटीपी) के तहत की जा रही है। हालांकि, भारतीय सेना को अकेले करीब 8।16 लाख राइफलों की जरूरत है, लेकिन एफटीपी के तहत सिर्फ सीमित संख्या में खरीदी की जा सकती है।

इंसास राइफलों का बदला जाना कई सालों से लंबित है। इंसास, इंडियन स्माल आर्म्स सिस्टम्स का संक्षिप्त रूप है। इंसास का उत्पादन आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) द्वारा होता है। इंसास राइफलों को लेकर जवानों की बहुत सारी शिकायतें हैं। 72,400 असल्ट राइफलों में से भारतीय सेना को 66,400 राइफलें मिलेंगी, जबकि नौसेना को 2,000 दी जाएंगी और अन्य 4,000 राइफलें भारतीय वायुसेना के लिए हैं। सभी राइफलों की आपूर्ति एक साल के भीतर की जानी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH