City NewsRegional

चॉकलेट डे मनाने चोरी-छिपे छत पर पहुंचा कपल, हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक प्रेमी जोड़े के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्रेमी युगल चॉकलेट डे मनाने घर की छत पर पहुंचा था लेकिन उन्हें इस बात का पता भी नहीं था कि वहां मौत उनका इंतजार कर रही है। दोनों 11केवी की तारों की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों को इसका पता तब चला जब सुबह दोनों घर से नदारद मिले। परिवार वाले जब उन्हें ढूंढते हुए छत पर पहुंचे तो सामने का नज़ारा देखकर उनके दिल दहल गए। सामने दो डेड बॉडीज पड़ी हुई थीं।

एक लाश 15 साल की लड़की की थी। वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी। वहीं युवक सन्नी (19) तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक के परिजनों ने पहले बेटे की हत्या का अंदेशा जताया। बाद में पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा कि यह अचानक हुआ हादसा है। लड़की के परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले में 174 की कार्रवाई की है। शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अनुराग ने बताया कि दोनों के शव पर इलेक्ट्रिक शॉट के निशान मिले हैं। मौत की वजह अभी इलेक्ट्रिक शॉट ही सामने आया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH