NationalTop News

ट्विटर पर प्रियंका केवल इन 7 लोगों को करती हैं फॉलो, जानिए कौन हैं वो

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर आते ही तहलका मचा दिया है। ट्विटर पर उनके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक एक भी ट्वीट नहीं किया है। उनके फॉलोवर्स की संख्या हर सेकंड बढ़ रही है। हालांकि सबसे खास बात यह है कि वे केवल 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं।

प्रियंका जिन सात लोगों को फॉलो कर रही हैं वे सभी कांग्रेस से जुड़े नेता या ट्विटर अकाउंट हैं। कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी के अलावा उन्होंने सचिन पायलट, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया को फॉलो किया है। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को भी उन्होंने फॉलो किया है।

प्रियंका ने सोमवार को में पहली बार में ट्विटर पर अपने संपर्क का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज करते हुए अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ में एक विशाल रोड शो भी किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर 4.54 करोड़ फॉलोवर्स के साथ देश के नेताओं में शीर्ष स्थान पर हैं और राहुल गांधी के ट्विटर पर 84.7 लाख फॉलोवर्स हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH