Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ में रोड शो के जरिए बीजेपी को चुनौती देंगी प्रियंका गांधी, राहुल भी रहेंगे मौजूद

लखनऊ। कांग्रेस की नव नियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा रोड शो करेंगी। इस रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। सोमवार को प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दोपहर करीब 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां स्वागत के बाद उनको जुलूस की शक्ल में कांग्रेस मुख्यालय तक लाया जाएगा।

शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लाल बाग तिराहा, हजरत गंज चौराहा से राज भवन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। 15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्डे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन तक के लगभग 10 किलोमीटर के रास्ते पर 37 स्थानों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इन नेताओं का स्वागत करेंगे। पूरे रास्ते को होर्डिंग बैनर और कटआउट से सजाया जा रहा है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक ऑडियो संदेश जारी किया। 30 सेकेंड के इस ऑडियो में क्लिप में प्रियंका ने इस तरह अपनी बाते रखी हैं, ‘नमस्कार मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल मैं आप सबसे मिलने लखनऊ आ रही हूं। और मेरे दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरूआत करेंगे। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सब भागीदार होंगे।, मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनाई देगी। आइए मेरे साथ मिलकर इस नए भविष्य, इस नई राजनीति का निर्माण करें। धन्यवाद।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH