InternationalOdd & WeirdOther News

यहां की औरतों का नहाना वर्जित है, फिर भी हैं बला की ख़ूबसूरत

आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आपके पैरों तले ज़मीन ख़िसक जाएगी। दरअसल, अफ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैना प्रांत की औरतें अपनी जिंदगी में कभी भी स्नान नहीं करती हैं। बावजूद इसके वो अफ्रीका की सबसे खूबसूरत औरतों में से मानी जाती है।जानकारी के अनुसार, कुनैना प्रांत की हिम्बा जनजाति में लगभग 50 हजार लोग निवास करते हैं। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि इन औरतों को नहाने की इजाज़त नहीं है। यहां तक पानी से भी हाथ धोने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने खुद को साफ़ और सुंदर रखने का एक अचूक उपाय ढूंढ निकाला है। यहां की औरतें स्नान करने की जड़ी बूटी को पानी में उबालकर उसके धुए से खुद को तरो ताज़ा रखती हैं। इसका उपयोग वो अपने शरीर को बदबू को ख़तम करने के लिए करती हैं।इस विशेष तरह के उपयोग को करके से कभी न नहाने के बावजूद उनसे एक अच्छी खुशबू आती है। साथ ही खुद को धूप से बचाने के लिए जानवरों की चर्बी और हैमाटाइट का धूल से एक लोशन अपने शरीर पर लगाती हैं। हैमाटाइट नामक धूल के कारण इनका शरीर लाल होता है। ये लोशन उन्हें कीड़ो के काटने से भी बचाता है। आपको बता दें अफ्रीका के कुनैना प्रांत की इन औरतों को दुनिया में रेड मैन के नाम से जाना जाता है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava