एक के बाद एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्मे करने के बाद, पंकज त्रिपाठी को अब क्रिस हेम्सवर्थ के साथ उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म मिली है।बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दस सालों से भी ज़्यादा वक़्त तक अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स और तरीक़ों को आज़माया है। उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मना जाता हैं।न्यूटन, फुकरे, बरेली की बर्फी, स्त्री, और वेब शो मिर्ज़ापुर में अभिनय कर लाखों दर्शकों को अपनी अदाकारी से कायाल करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी को हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 83 में कास्ट किया गया था। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा 1983 में जीते विश्व कप की कहानी होगी। इसमें कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं, जबकि पंकज त्रिपाठी फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर मान सिंह का रोल कर रहे हैं।आपको बता दें कि पंकज जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले है, जिसमें कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड के बेहद चाहते अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ, मार्वल यूनिवर्स के एवेंजर्स के थॉर होंगे उनके साथ अभिनय करेंगे।पिछले साल नवंबर में क्रिस अपनी पहली फ़िल्म का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर सैम हारग्रेव की थ्रिलर फ़िल्म ढाका की शूटिंग के लिए भारत आए थे। सैम एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, एटॉमिक ब्लॉन्ड की दूसरी यूनिट के निदेशक रहे हैं। उन्होंने मुंबई और अहमदाबाद में फिल्म के मुख्य हिस्सों की शूटिंग की थी।इस फिल्म में कई दूसरे लोगों के अलावा गोलशिफ्ते फ़रहानी, डेविड हार्बर, रणदीप हुड्डा, मनोज बाजपेयी भी हैं। सूत्रों के अनुसार पंकज त्रिपाठी फिल्म के अगले भाग की शूटिंग के लिए बैंकॉक, थाईलैंड में फ़िल्म की कास्ट में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार होगा कि पंकज किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रू के साथ किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करेंगे। पंकज परदे पर क्रिस के साथ एक अहम किरदार में नज़र आयेंगे। ढाका, एक थ्रिलर फ़िल्म है और इसे नेटफ्लिक्स ओरिजिनल के तौर पर रिलीज़ किया जायेगा।
HomeEntertainment‘स्वागत नहीं करोगे हमारा’ इस अंदाज़ से पंकज त्रिपाठी करेंगे हॉलीवुड में एंट्री, खाते में आई पहली विदेशी फिल्म
‘स्वागत नहीं करोगे हमारा’ इस अंदाज़ से पंकज त्रिपाठी करेंगे हॉलीवुड में एंट्री, खाते में आई पहली विदेशी फिल्म
=>
=>
loading...