EntertainmentFriendship DayInternationalLifestyleOther NewsUncategorized

विदेशी सरज़मी पर ‘देसी गर्ल’ का जलवा, मैडम तुषाद में 6 स्टैचू के साथ रचा इतिहास

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की, इस शादी ने दुनिया भर से काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन प्रियंका अब एक ग्‍लोबल आइकॉन रुप में नजर आने वाली हैं।प्रियंका अपने पहले सॉन्ग ‘इन माई सिटी’ के साथ ही अमेरिका में भी काफी लोकप्रिय हो गईं थी। टीवी सीरीज़ क्वाटिंको में प्रियंका ने काम किया था जिसको दुनिया भर में काफी सराहा गया था। क्वांटिको में काम करने के बाद पीसी ने हॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आज़माया उन्होंने ‘बेवॉच’ और ‘एक किड लाइक जेक’ जैसे ब्लॉकबस्टर फ्लिमों में अपनी एक्टिंग से करोड़ो लोगों का दिल जीत लिया।

View this post on Instagram

What a perfect way to honour the ????????#PCAtMadameTussauds @priyankachopra @madametussauds @nycwax

A post shared by Team Priyanka Chopra (@team_pc_) on

लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका ने हाल ही में विश्‍व में एक ऐसा इतिहास रचा है, जिसके बारे में जानकर आपको जानकर ख़ुशी तो होगी साथ ही गर्व भी होगा। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के मोम के पुतले को हाल ही में अमेरिका के मैडम तुसाद वैक्स म्यूज़ियम में स्‍थापित किया गया है।मैडम तुसाद वैक्स म्यूज़ियम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमे प्रियंका अपने वैक्स स्टैचू का न्यूयॉर्क में उद्घाटन करते हुए देखाई दे रही हैं। प्रियंका का मोम का पुतला लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा। प्रियंका, मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में छह वैक्स स्टैचू हैं। इसके साथ ही देसी गर्ल के नाम ये रिकार्ड हो गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘इसेंट इट रोमैंटिक’ में काम कर रही हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava