Lifestyle

Rose Day: क्यों मनाया जाता है रोज़ डे, जानें इसका महत्व और मनाने का कारण

फरवरी महीने के शुरू होते ही प्रेमियों को यह फिक्र भी सताने लगती है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें। वैसे तो वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है लेकिन वैलेंटाइन वीक की शुरूआत 7 फरवरी से रोज डे के साथ ही हो जाती है। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के तौर पे मनाया जाता है।इस दिन गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रैंड एक दूसरे को रोज़ देते हैं और प्रेम का इज़हार करते हैं। लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक मना जाता है। इसलिए प्यार का इजहार करना करने के लिए लाल गुलाब ही दिया जाता है। लेकिन गुलाब देने का महत्व और उसके पीछे क्या कारण है क्या आप यह जानते हैं? आज हम आपको बताएगे आखिर क्यों दिया जाता है रोज़।लेकिन कई लोगों में यह भी दुविधा होती है कि वह कौन से रंग का गुलाब अपने प्रेमी को भेंट करें। तो आइए जानते हैं किस रंग के फूल का क्या महत्व है-

रेड रोज:  यह रंग प्यार और किसी के प्रति आकर्षण व मनोवेग के इजहार के लिए किया जाता है। जैसे किसी को ‘आई लव यू’ बोलना है तो रेड रोज देकर ही बोलते हैं।

पिंक रोज:  पिंक रोज किसी की कृपा या उसके महत्व को मानने के रूप में दिया जाता है। यह एक खुशी का इजहार भी होता है।

येलो रोज:  येलो रोज यानी पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। इसका इस्तेमाल फ्रेंडशिप जताने या दोस्ती कायम रखने के इजजार के रूप में किया जाता है।

व्हाइट रोज:  सफेद रंग का गुलाब शांति और एकता का प्रतीक है। पश्चिमी देशों की शादियों में लोग ज्यादातर सफेद रंग के गुलाब का ही इस्तेमाल करते हैं।

=>
=>
loading...