NationalTop News

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस ने सौंपी पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका वाड्रा गांधी को महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी।
वहीँ, प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महागठबंधन से हर राज्य से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर दाव खेला है। प्रियंका कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह है। न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी फिर राजीव से फिर सोनिया जी फिर राहुल जी और अब प्रियंका जी। बीजेपी में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। यही फर्क है हमारे बीच।
आपको बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में आना चाहिए, जिसे अब पूरा किया गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं।
=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH