National

पाकिस्तान में पूरे रौब के साथ रहता है ये हिंदू राजपूत, खातिरदारी के लिए लगती है मुसलमानों की लाइन

नई दिल्ली। पाकिस्तान में हिन्दुओं के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। कभी किसी हिंदू को मार दिया जाता है तो कभी किसी को जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया जाता है। एक ओर जहां आए दिन पाकिस्तान से हिन्दू परिवारों पर होने वाले अत्याचारों की खबरे आती रहती हैं, वहीं एक राजपूत परिवार है जो पूरी आन-बान और शान के साथ वहां रहता है। पाकिस्तान में इस शाही परिवार का इतना रौब है कि वहां के लोग उनसे खौफ खाते हैं। हम बात कर रहे हैं के उमरकोट रियासत के प्रिंस करणी सिंह की।

दरअसल भारत-पाक बंटवारे के बाद कई रियासतें पाकिस्तान का हिस्सा बन गईं। इनमें से एक उमरकोट रियासत भी है। बंटवारे के समय राणा चंद्र सिंह इसके राजा थे। हमीर सिंह करणी उनके बेटे हैं और उनके बेटे हैं करणी सिंह। करणी सिंह की शादी साल 2015 में राजस्थान की प्रिंसेस पद्मिनी से हुई। इस शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

प्रिंस करणी सिंह को शिकार का शौक है। उनके बॉडीगार्ड हमेशा एके 47 राइफल और शॉटगन साथ रखते हैं। राणा चंद्र सिंह सात बार एमपी और सेंट्रल मिनिस्टर रह चुके हैं। वे पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी दोस्त थे। वह सात बार एमपी और सेंट्रल मिनिस्टर रह चुके हैं।

बाद में उन्होंने अलग हिंदू पार्टी बनाई जिसका झंडा केसरिया रंग का था और ओम और त्रिशूल का निशान था। राणा चंद्र सिंह का साल 2009 में निधन हो गया था। इसके बाद उनके बेटे हमीर सिंह करणी भी राजनीति में सक्रीय है। प्रिंस करणी अपने पिता के साथ इलेक्शन कैंपेन में साथ दिखते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH