Top NewsUttar Pradesh

लोकसभा चुनाव से पहले योगी ने चला मास्टरस्ट्रोक, यूपी में साफ हो जाएगा सपा-बसपा का सूपड़ा!

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले जहां पीएम मोदी ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया, वहीँ अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव से पहले ऐसा दांव चला है जिससे विरोधी खेमे की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी जल्द ही किसानों का एक बार और कर्ज माफ कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर इसके लिए सर्वे कर रही है।

इस सर्वे का उद्देश्य उन किसानों की पहचान करना है जिन्हें कर्जमाफी का फायदा न मिल सका था। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया था। साल 2017 में सरकार बनते ही योगी कैबिनेट ने सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने का फैसला लिया था।

राज्य सरकार ने इसके लिए 32 हजार करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की थी, लेकिन उस समय कई किसानों को आंशिक कर्जमाफी ही मिल पाई थी। साथ ही तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से कई किसान कर्जमाफी से वंचित रह गए थे। योगी सरकार के इस कदम को विपक्ष लोकसभा चुनाव से पहले लुभाने की दृष्टि से देख रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH