NationalOdd & WeirdTop News

दिल्ली में सरेआम दुल्हन को मारी गोली, इसके बावजूद पूरी की अपनी शादी की रस्में

IMAGE COPYRIGHT: ANI

गुरुवार रात को राजधानी दिल्ली में एक शादी समारोह के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने दुल्हन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक – गुरुवार रात शकरपुर इलाके की एक शादी में अज्ञात व्यक्ति ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन के पैर में गोली लगने से वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद घायल हालत में दुल्हन को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

करीबी की मानें तो अस्पताल में इलाज कराने के बाद फिर से रस्में शुरू कराकर शादी संपन्न कराई गई। वही, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

=>
=>
loading...