नई दिल्ली। मिस्र की एक महिला को एक बंदर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप तीन साल की सजा सुनाई गई है। ख़बरों के मुताबिक़, इस घटना को उसके एक दोस्त ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
90 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला एक पालतू जानवरों की दुकान पर बंदर के जननांग छू रही है और आस-पास मौजूद लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस हंसी-मजाक की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। महिला को अक्टूबर महीने में चार दिन के लिए हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में सरकारी वकीलों की ओर से इस अवधि को बढ़ाकर 15 दिन कर दिया गया।
महिला ने अपने बयान में कहा था कि उसका इरादा जानवर के साथ दुर्व्यवहार करने का नहीं था और इस मामले में मिल रही प्रतिक्रिया से वह हैरान है। उसने यह भी दावा किया कि बिना उसे पता चले वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।