RegionalTop News

CM बनने से पहले ही कमलनाथ ने की किसान कर्जमाफी, जानिए कितने किसानों को होगा फायदा

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे। वो 17 दिसंबर को भोपाल में सीएम पद की शपथ लेंगे। लेकिन उससे पहले किसानों की कर्ज माफी पर कैबिनेट बैठक हो सकती है।

बताया जा रहा है कि जून 2009 के कर्जदार किसानों की कर्ज माफी होगी। इसमें लगभग 33 लाख किसानों को फायदा होगा। बताया जा रहा है कि लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का वित्तीय भार सरकार पर आएगा।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के किसानों पर सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण विकास बैंक और निजी बैंकों का 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। इसमें 56 हजार करोड़ रुपए का कर्ज 41 लाख किसानों ने लिया है।

वहीं, लगभग 15 हजार करोड़ रुपये डूबत कर्ज (एनपीए) है। कर्ज माफी के लिए फिलहाल जिस फॉर्मूले पर मंथन हो रहा है, उसमें डूबत कर्ज को माफ करने के साथ नियमित कर्ज पर लगभग 25 हजार रुपए प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सिर्फ खेती के लिए लिया कर्ज होगा माफ –
इसमें भी यदि किसान ने दो या तीन बैंक से कर्ज ले रखा है तो सिर्फ सहकारी बैंक का कर्ज माफ होगा।
सिर्फ खेती के लिए उठाए कर्ज पर माफी मिलेगी।
कर्ज माफी कुल दो लाख रुपए तक ही होगी।

=>
=>
loading...