NationalRegionalTop News

राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम हो सकते हैं पायलट : सूत्र

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

राजस्थान में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री ? इस बात का फैसला कांग्रेस आलाकमान ने ले लिया है। राजस्थान में 67 साल के अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और इसका ऐलान आज जयपुर में किया जाएगा। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है।

एजेंसी के मुताबिक – सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री यानी डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही वो राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख भी बने रहेंगे।

बता दें कि राजस्थान के सीएम की रेस में दो नाम थे। सचिन पायलट और अशोक गहलोत। जहां एक तरह गुजरात चुनाव के दौरान पर्दे के पीछे अशोक गहलोत ही मुख्य भूमिका में थे। वहीं सचिन ने पांच साल राज्य की वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ सड़क पर संघर्ष किया है।

गौरतलब हैं कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम सामने आ गया हैं। राजस्थान में आधिकारिक ऐलान होना बाकि हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम को लेकर फैसला आना अभी बाकी है।

=>
=>
loading...