City NewsUttar Pradesh

फेरों के दौरान दुल्हन को दूल्हे में दिखा कुछ ऐसा, शादी से कर दिया इंकार

बुलंदशहर। बुलंदशहर में अनूपशहर में शादी के दौरान फेरो पर दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

मामला बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के शिकोई गांव का है जहां दिल्ली से बारात आई, स्वागत हुआ, लेकिन फेरों दौरान दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। जिसके बाद लड़की ने लड़के से शादी से इनकार कर दिया।

लड़की के शादी से इनकार करने के बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया और वधु पक्ष के लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर वर पक्ष के लोगों को थाने पहुंचा दिया। जिसके चलते दूल्हा बनने वाले लड़के और उसके परिजनों को कई घंटे तक हवालात में रहना पड़ा।

हालांकि वर/वधु पक्ष के बीच कई घंटों तक चली बातचीत के बाद फैसला हुआ कि लड़की वालों को जो भी नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई वर पक्ष करेगा। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH