NationalRegionalTop News

ये चेहरा है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत की असल वजह, बन सकता है मुख्यमंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 90 सीटों वाली विधानसभा में से 68 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीँ यहां सरकार बनाने का दावा कर यही भाजपा को अब तक की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। भाजपा को यहां महज 15 सीटों से संतोष करना पड़ा है। 15 साल बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

वहीँ, जानकार सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। बघेल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में शाम को सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक होगी। उन्होंने कहा, “बैठक में मुख्यमंत्री तय करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।”

बैठक में राज्य के कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ मुख्य रूप से पाटन से विधायक बघेल, पार्टी के दिग्गज नेता और पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे टी.एस. सिंह और राज्य से लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू के बीच है। तीनों के अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत को भी मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ में माना जा रहा है।

पूर्व राज्य मंत्री बघेल को इस दौड़ में सबसे आगे देखा जा रहा है। पार्टी के एक सूत्र ने कहा, “बघेल ने जमीनी स्तर पर काम करने के साथ-साथ केंद्र और राज्य के नेताओं के साथ समन्वय किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने बहुत मेहनत की है और उनके मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की संभावना है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH