Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ: लड़की से न मिलने देने पर हुई थी रिसेप्शनिस्ट की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में स्थित होटल सारा ग्रैंड में रिसेपशनिस्ट की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि हत्यारे होटल के कमरे में मौजूद एक लड़की से जबरदस्ती मिलने जाना चाहते थे जिसका रिसेप्शनिस्ट कृष्णकांत ने विरोध किया था। इसी के चलते बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि देर रात होटल में एक रूम बुक था। जिसमें लड़का और लड़की पहुंचे थे। यहां पर लड़की ने किसी बात पर लड़के पर कमेंट किया, जिसके बाद लड़का रूम से बाहर चला गया। कुछ देर बाद एक युवक के साथ लौटकर आया और होटल रिसेप्शनिस्ट कृष्णकांत से वापस रूम में लड़की के पास जाने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर युवकों का रिसेपशनिस्ट से विवाद हो गया। इसके बाद आवेश में आकर उसने कृष्णकांत को गोली मार दी।

पूरा मामला विभूति खंड थाना क्षेत्र के विशेष खंड स्थित सारा ग्रैंड होटल का है। यहां देर शुक्रवार देर रात दो लोग होटल में दाखिल होते हैं। इसके बाद दोनों की रिसेप्शनिस्ट से कहासुनी होने लगती है। इसी बीच एक बदमाश पिस्टल निकलकर रिसेप्शनिस्ट कृष्णकांत पर फायर कर देता है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर जाता है। होटल में मौजूद कर्मचारी गोली की आवाज सुनकर जैसे ही बाहर आए, बदमाश फरार हो गए। कर्मचारियों ने तुरंत घायल कृष्णकांत को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH