NationalTop News

सिद्धू के फैंस के लिए बुरी खबर, जा सकती है बोलने की शक्ति

नई दिल्ली। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के फैंस के लिए बुरी खबर है। डॉक्‍टराें ने सिद्धू की आवाज को खतरा बताया है। सिद्धू कांग्रेस का चुनाव प्रचार करते-करते अपनी आवाज खोने की कगार पर पहुंच गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन आराम की सलाह दी है। डॉक्‍टरों ने कहा है कि अब यदि अधिक बोला तो उनकी आवाज जा सकती है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सिद्धू लगातार कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान में जुटे रहे हैं। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पिछले 17 दिनों तक सिद्धू ने लगातार चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 70 से अधिक जनसभाएं कीं। बयान में कहा गया कि लगातार चुनाव प्रचार के दौरान भाषणों और हवाईयात्रा ने उनकी आवाज को काफी नुकसान पहुंचाया है। डॉक्टरों ने उनकी आवाज को खतरा बताते हुए पूरी तरह से आराम की सलाह दी है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सिद्धू के खून के कई परीक्षण के बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें यह सलाह दी है। प्रवक्ता ने बताया कि पूरी जांच और स्वास्थ्य लाभ के लिए सिद्धू किसी अज्ञात स्थान पर हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH