City NewsRegionalTop News

भारत की सबसे बुजुर्ग YouTuber मस्तनम्मा का 107 साल की उम्र में निधन, जानें क्यों थी इतनी फेमस

नई दिल्ली। आज के दौर में अगर आप अपनी कोई स्किल या काम को वायरल करना चाहते हैं तो सोशल मीडिया से अच्छा कोई जरिया नहीं हो सकता। ऐसा ही कुछ यूट्यूबर्स भी कर रहें हैं लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि भारत की एक महिला जिसकी उम्र 107 साल है वो भी यूट्यूब पर वीडियो बनाती थी और उस महिला का भी चैनल था, जिसको लाखों की संख्या में लोग देखते और पसंद करते थे। हालांकि वो महिला अब हमारे बीच नहीं है। हम बात कर रहें हैं आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में गुड़ीवाड़ा की मस्तनम्मा की जो अपने खाने बनाने की अंदाज की वजह से यूट्यूब पर छा गई। लेकिन दुख की बात ये है कि अब मस्तनम्मा इस दुनिया में नहीं हैं। मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

मस्तनम्मा का जन्म आंध्र प्रदेश के गुनटुर गांव में हुआ। उनकी कुकिंग स्टाइल ने सभी का दिल जीत लिया था। उनके स्टाइल ने भारत ही नहीं दुनिया में नाम कमाया। उनका यूट्यूब पर Country Foods नाम से चैनल है जिसके 12 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनका चैनल 2016 में शुरू हुआ था। के लक्ष्मण और उनके दोस्त हैदराबाद से उनके पास पहुंचे थे। लक्ष्मण उनका दूर का रिलेटिव था। मस्तनम्मा ने उनके और दोस्तों के लिए बैगन की सब्जी बनाई थी। ये वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर अपलोड किया था। इस सिंगल वीडियो को 75 हजार व्यूज मिले थे। जिसके बाद मस्तनम्मा की वॉटरमेलन चिकन करी, कबाब और विलेज स्टाइल केएफसी चिकन वर्ल्ड फेमस हो गया था।

मस्तनम्मा का हर वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हुआ. उन्होंने जो वीडियो बनाई लोगों ने काफी पसंद किया। मस्तनम्मा हर तरह का खाना बना सकती थीं लेकिन समुद्री भोजन उनकी खासियत थी। वो गुनटुर में नदी के पास ही रहती थीं। ऐसे में वो समुद्री खाना खुद ही बनाया करती थीं। वो जिस तरह खाना बनाती थी, लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद था। पिछले 6 महीने से उनके यूट्यूब चैनल पर कोई वीडियो अपलोड नहीं हुआ था। उनके फैन्स को चिंता थी कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। लोगों को उनके वीडियोज का इंतजार रहता था। सोमवार को उनके यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड हुआ, जिसमें मस्तनम्मा का पूरा सफर दिखाया गया और मौत की खबर बताई गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH