International

अंधविश्वास के चलते मां ने बॉयफ्रेंड को सौंप दी बेटी, 9 साल तक करता रहा रेप

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। अंधविश्वास केवल भारत में ही नहीं, कई विकसित देशों में इसकी जड़ें फैली हुई हैं। कुछ ऐसा ही मामला अर्जेंटीना से सामने आया है जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला ने अपने ब्यॉफ्रेंड से अपनी 8 साल की बेटी का रेप करवा दिया। महिला को लगता था कि उसकी बेटी के अंदर एक राक्षस है। राक्षस को बाहर निकलवाने के लिए वह अपने बॉयफ्रेंड से अक्सर अपनी बेटी का रेप करवाती थी।

अर्जेंटीना के ब्यूनस में रहने वाली इस महिला का नाम सेलेना बीट्रिज सोसा है। महिला के बॉयफ्रेंड का नाम सेरीओ एडुआर्डो गिमेनेज है। जब एडुआर्डो ने महिला की बेटी का रेप करना शुरू किया तो वह महज 8 साल की थी।

फिलहाल उसकी उम्र 17 साल है। बताया गया है कि बच्ची रेप से गर्भवती हो गई है। जिसे गर्भपात के लिए अमेरिका भेजा गया है। लड़की का कहना है कि जिस शख्स ने उसका रेप किया है वो हमेशा नशे में ही रहता था। उसने लड़की की मां को बताया कि उसके शरीर मे राक्षस है जिसे निकालने के लिए उसके साथ ये काम करना पड़ेगा। जिसे मेरी मां ने भी मान लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH