EntertainmentTop News

3 साल पहले अनिल कपूर ने दीपिका से अकेले में की थी ये प्राइवेट बात, शादी के बाद हुआ खुलासा!

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए।

शादी के बाद विदेश से लौटे नवविवाहित जोड़े का भारत में बड़े ही भव्य तरीके से स्वागत किया गया। दोनों अब तक तीन रिशेप्शन पार्टी दे चुके हैं।

शादी के बाद यह खबर आ रही थी कि रणवीर के रिश्तेदार अनिल कपूर उनसे नाराज चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल शादी का न्यौता न मिलने की वजह से रणवीर से नाराज चल रहे थे।

लेकिन रविवार को दोनों के रिशेप्शन में पहुंचकर अनिल ने इन सभी अफवाहों की हवा निकल दी। हाल ही में अनिल नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे जहां उन्होंने दीपिका और रणवीर से जुड़ा अहम खुलासा किया।

अनिल ने बताया “दीपिका और रणवीर दोनों बहुत प्यारे हैं। मुझे याद है फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग के दौरान दीपिका सेट पर आई थी।”

अनिल ने बताया, “तब हम शिप में एक शॉट करने जा रहे थे। तभी मैंने उसे बोला, छोड़ना मत इसको, ये लड़का सुपरब है यार… बेहतरीन पसंद, इससे बेहतर लड़का तुम्हे नहीं मिल सकता है।”

गौरतलब है कि रणवीर और अनिल दिल धड़कने दो के बाद एक बार फिर तख्त फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं।

शादी के बाद जल्द ही रणवीर की फिल्म सिंबा रिलीज हो रही है देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique