Top NewsUttar Pradesh

बुलंदशहर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बजरंग दल से जुड़े हैं तार!

लखनऊ। बुलंदशहर में भड़की हिंसा के बाद अब पुलिस प्रशासन आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। इसी कड़ी में सोमवार रात से पुलिस ने छापेमारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। बजरंग दल से जुड़े योगेश राज पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, योगेश राज अपने साथियों के साथ मिलकर भीड़ को उकसा रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1.15 बजे, जब पुलिस चौकी पर भड़की हुई भीड़ पहुंची तो इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की।

लेकिन हथियारों से लैस भीड़ नहीं थमी, इसी दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की लाइसेंसी पिस्टल, मोबाइल फोन को उपद्रवियों ने छीन लिया। वहीं, वायरलैस सेट को भी तोड़ दिया गया था।

आपको बता दें कि बुलंदशहर में गोकशी के शक में दर्ज करवाई गई एफआईआर में योगेश राज भी था। योगेश राज शिकायत करने वालों में शामिल था।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique